दिवाली की बधाई देने के लिए मुख्यमंत्री शिंदे से मिले फडणवीस, ट्वीट कर जानकारी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2022

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर उन्हें दिवाली की बधाई दी। दोनों नेताओं ने मंगलवार रात को दक्षिण मुंबई में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ पर मुलाकात की। इससे पहले, दिन में फडणवीस ने कहा था कि राज्य मंत्रिमंडल का जल्द विस्तार होगा। शिंदे से उनके आवास पर मिलने पहुंचे उपमुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी अमृता फडणवीस भी थीं।

इस दौरान शिंदे के सांसद पुत्र श्रीकांत शिंदे भी उपस्थित थे। शिंदे ने इससे पहले माओवादियों से लड़ने के लिए सुदूरवर्ती भामरागढ़ इलाके में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ दिवाली मनाने के लिए मंगलवार को गढ़चिरौली जिले का दौरा किया था। वह देर शाम को मुंबई लौटे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद फडणवीस ने ट्वीट किया, ‘‘आज ‘वर्षा’ का दौरा कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी से मुलाकात की और उन्हें एवं उनके परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।’’

इसे भी पढ़ें: डर और तनाव के कारण शोपियां के 10 कश्मीरी पंडित परिवार अपने घर छोड़कर जम्मू पहुंचे

महाराष्ट्र में शिंदे के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गठबंधन सरकार इस साल 30 जून को बनी थी और हाल ही में उसने अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे किए हैं। राज्य मंत्रिमंडल में फिलहाल मुख्यमंत्री शिंदे सहित 18 कैबिनेट मंत्री मौजूद हैं। इनमें शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना धड़े और सहयोगी भाजपा के नौ-नौ मंत्री शामिल हैं। महाराष्ट्र के मंत्रिपरिषद में कुल 43 सदस्य हो सकते हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Ramadan 2026 । इन Famous Markets की खरीदारी से सजाएं अपना दस्तरखान, जानें क्या है इनमें खास

The Hundred Auction: इन 14 पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर भारतीय मालिक लगाएंगे बोली?

RRB Group D भर्ती: लाखों युवाओं को बड़ी राहत, 21900+ Vacancy के लिए Last Date बढ़ी, तुरंत करें अप्लाई

US Global Dominance |13 राज्यों वाला अमेरिका कैसे बना 50 स्टेट वाला देश?|Teh Tak Chapter 3