महाराष्ट्र में चल गया फडणवीस का धर्मयुद्ध वाला फॉर्मूला, क्या बनेंगे मुख्यमंत्री? एक्शन में अमित शाह

By अंकित सिंह | Nov 23, 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग स्पष्ट हो गए हैं। भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन 200 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है और राज्य में सत्ता बरकरार रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। अकेले 127 सीटों पर आगे चल रही भाजपा ने उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के आवास के आसपास काफी हलचल बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि भाजपा पूरी तरीके से महाराष्ट्र के चुनावी रुझानों के बाद एक्टिव हो गई है। खुद अमित शाह ने अपने हाथों में कमान संभाल ली है। बताया जा रहा है कि अमित शाह ने देवेंद्र फडणवीस के अलावा एकनाथ शिंदे और अजित पवार से भी 25-25 मिनट तक बात की है। 

उन्हें धर्मयुद्धधारी के रूप में संदर्भित करते हुए, लाड ने फडनवीस के नेतृत्व गुणों और पद के लिए उपयुक्तता पर प्रकाश डाला। भाजपा प्रवक्ता प्रवीण दरेकर ने कहा कि देवेंद्र फड़णवीस के राज्य के अगले मुख्यमंत्री होने की संभावना है। प्रवीण दरेकर ने कहा कि केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार होगी तो महाराष्ट्र और विकास करेगा इसलिए जनता ने हमें बहुमत दिया है इसके लिए मैं प्रदेश की लाड़ली बहनों और जनता को विशेष रूप से धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि बीजेपी से ही मुख्यमंत्री होगा, मुझे लगता है कि देवेन्द्र फडणवीस ही सीएम होंगे।

महाराष्ट्र के सीएम और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि अंतिम नतीजे आने दीजिए। फिर, जैसे हमने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, उसी तरह तीनों पार्टियां एक साथ बैठेंगी और फैसला लेंगी कि सीएम कौन होगा। खबर लिखे जाने तक बीजेपी के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन 218 सीटों पर आगे चल रहा था और बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा था. जबकि विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) लड़खड़ा रही है और उसके उम्मीदवार शुरुआती रुझानों के मुताबिक सिर्फ 56 सीटों पर आगे चल रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: मुश्‍किल में आदित्‍य ठाकरे, बाबा सिद्दिकी के बेटे जीशान सिद्दीकी आगे, मुंबई रीजन में उम्मीदवारों का क्या है हाल, यहां जानें

महायुति गठबंधन के भीतर अधिकांश सीटों पर भाजपा की बढ़त के साथ, यह व्यापक अनुमान है कि पार्टी महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद का दावा करेगी। रिपोर्टों से पता चलता है कि भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस राज्य में पार्टी के नेतृत्व को मजबूत करते हुए मुख्यमंत्री की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही बीजेपी की ओर से कोई घोषणा की गई है। लेकिन देवेंद्र फडणवीस के घर पर हंगामा और बीजेपी अध्यक्ष का उनसे मिलने जाना राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बन गया है। देखना यह है कि आलाकमान क्या फैसला लेता है।

प्रमुख खबरें

BJP और ABVP का विपक्ष के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन, कई राज्यों में रैलियां

Amit Shah मंगलवार को Chhattisgarh राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल

Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में 120 किमी की रफ्तार से टकराया चक्रवात

China-Pakistan Relations | पाकिस्तान पहुंचे चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष नेता Liu Haixing, पीएम शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर से की उच्च स्तरीय बैठकें