नामांकन के बाद बोले फडणवीस, विधानसभा चुनाव में हासिल करेंगे बड़ी जीत

By अभिनय आकाश | Oct 04, 2019

महाराष्ट्र विधानसभा के चुनावी समर का आगाज हो चुका है। 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में अब केवल 2 हफ्ते का वक्त शेष है। ऐसे में राज्य में आज विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन है। सूबे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिल करने के बाद बोले देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हम बड़ी जीत हासिल करेंगे। 

बता दें कि देवेंद्र फडणवीस नागपुर की साउथ वेस्ट सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं और एक बार फिर सत्ता में वापसी की कोशिश में हैं। नामांकन के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी देवेंद्र फडणवीस के साथ रहे और दोनों से एक रोड शो भी किया। आज शाम छह बजे बीजेपी शिवसेना की साझ प्रेस कांफ्रेस भी होनी है। 

 

प्रमुख खबरें

Delhi Police मुख्यालय पहुंचे Amit Shah, कानून-व्यवस्था पर तीन घंटे चली समीक्षा बैठक

UP Assembly Elections: 23 जांच एजेंसियों को नकदी और शराब की अवैध आवाजाही रोकने के निर्देश

पीलीभीत में फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवाने पर Sri Lankan महिला समेत तीन गिरफ्तार

Chamoli के पोखरी में भालू के आतंक पर प्रदर्शन, आश्वासन के बाद धरना स्थगित