फडणवीस का उद्धव पर निशाना, कहा- महाराष्ट्र सरकार कोरोना से लड़ने की जगह कंगना से लड़ने में लगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2020

नयी दिल्ली। शिवसेना पर निशाना साधते हुए महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार को लगता है कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई खत्म हो चुकी है और अब एकमात्र लड़ाई अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ रह गई है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने उच्चतम न्यायालय के समक्ष मराठा आरक्षण मामले को पेश करते समय रणनीतिक गलती की हो सकती है। इस सप्ताह के शुरू में शीर्ष अदालत ने 2018 के राज्य के कानून के कार्यान्वयन पर रोक लगा दी,जिसमें शिक्षा और नौकरियों में मराठा समुदाय को आरक्षण दिया गया था। उन्होंने बताया, ‘‘(महाराष्ट्र) सरकार को लगता है कि कोरोना के खिलाफ युद्ध खत्म हो गया है और एकमात्र लड़ाई कंगना के खिलाफ बची है। 

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान