Maharashtra Elections 2024 । भाजपा ने जारी की अपनी पहली सूची, अपने गढ़ से चुनाव लड़ेंगे Devendra Fadnavis

By एकता | Oct 20, 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 99 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। पार्टी ने राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को उनके गढ़ नागपुर दक्षिण-पश्चिम से टिकट दी है। इसके अलावा पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी से उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा ने राज्य सरकार में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को बल्लारपुर और पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को नांदेड़ जिले की भोकर विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में वंद्रे पश्चिम से मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार, कंकावली से नितेश राणे, जामनेर से गिरीश महाजन, बल्लारपुर से सुधीर मुनगंटीवार, मालाबार हिल से मंगल प्रभात लोढ़ा, कोलाबा से राहुल नार्वेकर और सतारा से छत्रपति शिवाजी के वंशज छत्रपति शिवेंद्र राजे भोसले शामिल हैं। बता दें, 16 अक्टूबर को हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगायी गयी थी।

इसे भी पढ़ें: Varanasi में आरजे शंकरा नेत्र अस्पताल का PM Modi ने किया लोकार्पण, आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया

महाराष्ट्र में फिलहाल महायुति गठबंधन की सरकार है, जिसके मुखिया शिवसेना के एकनाथ शिंदे हैं। इस सत्ताधारी गठबंधन में शिवसेना के अलावा भाजपा और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है। बता दें, महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा है, जिनके लिए एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

साल 2019 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति बिल्कुल बदल गई है। साल 2019 का विधानसभा चुनाव भाजपा और अविभाजित शिवसेना ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बैनर तले साथ मिलकर लड़ा था। राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 165 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे और वह 105 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। शिवसेना ने 126 सीट पर चुनाव लड़ा था और उसे 56 पर जीत मिली थी। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने 147 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे और उसे 44 सीट पर जीत मिली थी, जबकि राकांपा को 121 में से 54 सीट पर जीत हासिल हुई थी।

प्रमुख खबरें

Gujarat Schools Entry Rules: बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगी रोक, लिखित अनुमति अनिवार्य

Poland PM Donald Tusk पहुंचे नई दिल्ली, PM Modi संग करेंगे रणनीतिक वार्ता

शहरी विकास भविष्य की जरूरतों के अनुरूप हो, Vishnu Deo Sai ने दिए निर्देश

Baba Siddique Murder Case: Anmol Bishnoi की कस्टडी पर Mumbai Court ने मांगी रिपोर्ट