Anushakti Nagar Vidhan Sabha सीट से हारे फहाद अहमद, स्वरा ने EVM पर उठाए सवाल, कहा- 99% चार्ज कैसे मिल रहीं?

By अभिनय आकाश | Nov 23, 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मशहूर फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद मुंबई उपनगरीय जिले की अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट पर एनसीपी नेता नवाब मलिक की बेटी सना मलिक के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। अणुशक्ति नगर सीट पर चल रही वोटों की गिनती में फहद अहमद अपने प्रतिद्वंद्वी एनसीपी प्रत्याशी सना मलिक से हार गए। ऐसे में अब अभिनेत्री पति की हार को बर्दाश्त नहीं कर पाई्ं और उन्होंने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। साथ ही चुनाव आयोग से जवाब भी मांगा है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र ने पिंक को चुना है... महायुति के ऐतिहासिक जीत पर अजित पवार का ट्वीट

फहद अहमद ने 16 फरवरी, 2023 को बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर से शादी की। इसके बाद उसी साल अक्टूबर में फहद ने समाजवादी पार्टी छोड़कर एनसीपी (एससीपी) में शामिल होने का फैसला किया। अणुशक्ति नगर सीट से फहद के नामांकन की घोषणा करते हुए एनसीपी (एससीपी) नेता जयंत पाटिल ने कहा, 'फहद अहमद एक योग्य और शिक्षित युवा मुस्लिम नेता हैं जिन्होंने देश भर में एक कार्यकर्ता के रूप में काम किया है। 

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi