तालिबान के खिलाफ लड़ाई में पंजशीर के प्रवक्ता फहीम दश्ती सहित अहमद मसूद के कई करीबियों की मौत

By रेनू तिवारी | Sep 06, 2021

तालिबान के खिलाफ प्रतिरोध आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अहमद मसूद के प्रवक्ता फहीम दश्ती रविवार को पंजशीर में तालिबान के साथ लड़ाई के दौरान मारे गए। इस खबर को लेकर नेशनल रेसिस्टेंस फ्रंट ऑफ अफगानिस्तान के फेसबुक पेज ने भी एक बयान दिया है, जिसमें कहा गया है, "गहरे स्पर्श और खेद के साथ, हमने आज दो प्यारे भाइयों, सहयोगियों को खो दिया। अमीर साहब अहमद मसूद के कार्यालय के प्रमुख फहीम दश्ती, और फासीवादी समूह के खिलाफ लड़ाई में अफगानिस्तान के राष्ट्रीय नायक के भतीजे जनरल साहब अब्दुल वदूद ज़ोर को तालिबान के खिलाफ युद्ध में शहादत मिली। अफगान पत्रकार फ्रूड बेजान ने भी ट्वीट कर जानकारी दी कि पंजशीर में फहीम दश्ती मारा गया है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी सांसद का बयान, तालिबान ने कुछ अमेरिकियों को बंधक बना कर रखा है 

उन्होंने यह भी कहा था कि वे विभिन्न देशों के संपर्क में हैं और बाकी दुनिया से उनकी उम्मीद तालिबान से बात करने और उन्हें बातचीत की मेज पर लाने की है। इस बीच, पंजशीर में प्रतिरोध बलों के नेता अहमद मसूद ने रविवार को कहा कि अगर तालिबान क्षेत्र से अपनी सेना वापस लेता है तो वह शांति वार्ता के लिए तैयार है।

 

इसे भी पढ़ें: सऊदी अरब ने हूती विद्रोहियों की मिसाइल मार गिरायी, दो लोग घायल 

अफगानिस्तान के तालिबान शासकों ने रविवार को काबुल से और काबुल के लिए कुछ घरेलू यात्री उड़ानें शुरू कर दीं। इसके साथ ही उन्होंने अब तक अपने कब्जे से दूर पंजशीर प्रांत पर हमला तेज कर दिया है। अफगानिस्तान की राजधानी के उत्तर में स्थित छोटे से प्रांत पंजशीर में तालिबान विरोधी लड़ाकों का नेतृत्व अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह कर रहे हैं जिन्होंने लड़ाई की वजह से विस्थापित हुए हजारों लोगों के लिए मानवीय सहायता की अपील की। तालिबान के एक वरिष्ठ प्रवक्ता ने रविवार को ट्वीट किया कि पंजशीर के आठ जिलों में से एक रोखा जिले पर तालिबान का नियंत्रण है। पंजशीर के लड़ाकों से तालिबान के कई प्रतिनिधिमंडलों ने बात की है जो विफल रही है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़ने के बाद सालेह पंजशीर पहुंच गए थे जिसके बारे में कहा जाता है कि उसे कोई जीत नहीं सकता।

प्रमुख खबरें

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच

विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख की ठगी, Hisar Police ने दो आरोपियों को पकड़ा

Premium Watch सेगमेंट में बढ़त के लिए छोटी घड़ी कंपनियों में निवेश की तैयारी में Titan

राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे