नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के अनुत्तीर्ण छात्रों को एक बार फिर परीक्षा देने का मिलेगा मौका: सीबीएसई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2020

नयी दिल्ली। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने घोषणा की है कि नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के जो छात्र इस साल परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाए, उन्हें कोविड-19 संकट के मद्देनजर स्कूल में होने वाली परीक्षा में शामिल होने का एक और मौका दिया जाएगा। सीबीएसई के नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘स्कूल नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के अनुत्तीर्ण छात्रों के लिये ऑनलाइन या ऑफलाइन परीक्षाएं ले सकते हैं। कोविड-19 की अभूतपूर्व स्थिति को देखते हुए यह एक बार का मौका केवल इस वर्ष दिया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी