हिमाचल प्रदेश में एंट्री के लिए डोनाल्ड ट्रंप और अमिताभ बच्चन के नाम पर फर्जी ई-पास जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2021

शिमला। शिमला पुलिस ने हिमाचल प्रदेश में प्रवेश के लिए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के नाम पर दो ई-पास जारी किए जाने का मामला सामने आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि दोनों पास एक ही मोबाइल नंबर और आधार नंबर पर जारी किए गए।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली सरकार मीडियाकर्मियों के टीकाकरण के लिए करेगी खास व्यवस्था, लगाए जाएंगे शिविर

कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के चलते राज्य में प्रवेश लिए 27 अप्रैल से ई-पास का होना अनिवार्य कर दिया गया था। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि ट्रंप और अमिताभ के नाम पर दो ई-पास एचपी-2563825 और एचपी-2563287 जारी किए गए। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की शिकायत पर इस संबंध में शिमला ईस्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Diwali से पहले DRDO ने टेस्ट किया सबसे बड़ा पटाखा, Pralay Missile के सफल परीक्षण ने उड़ाए दुश्मनों के होश

Tripura के सिपाहीजाला में BSF पर हमला करने के आरोप में आठ और लोग पकड़े गए

Dhanteras पर Delhi में शाम 6:02 और Mumbai में 6:35 बजे से शुरू होगा खरीदारी का मुहूर्त

NCW प्रमुख विजया रहाटकर बोलीं, देश में हर क्षेत्र का नेतृत्व कर रहीं महिलाएं