नकली पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, मांगे 5 लाख रुपये

By सुयश भट्ट | Mar 01, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में सेक्स रैकेट चलाए जाने का आरोप लगाते हुए दबिश दी है। युवती ने खुद को पुलिस और मडियाकर्मी बताकर अपने साथियों के साथ मिलकर एक घर में छापा मार दिया। मकान में सेक्स रैकेट चलने का आरोप लगाते हुए उसने वहां मौजूद लोगों को धमकाया।

इसे भी पढ़ें:UP Election 2022 । शिवराज का तंज, अखिलेश के साथ जो गया उसका हुआ सत्यानाश 

बताया जा रहा है कि घर में घुसे लोगों ने खुद को पुलिस और मीडियाकर्मी बताया। उन्होंने घर में गलत काम होने का आरोप लगाया। घर के भीतर मौजूद युवक और युवती वहां से भागने लगे। इसी दौरान नकली पुलिस और मीडियाकर्मियों ने लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने गलत काम करने का आरोप लगाते और सबूत होने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपए की मांग की।

वहीं पीड़िता का आरोप है कि नकली पुलिस ने धमकी देते हुए कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो उन्हें रेप के केस में फंसा दिया जाएगा। जेल भिजवाने की धमकी के बाद उसे थप्पड़ मारकर उसका मंगलसूत्र भी छीन लिया गया। आरोपियों ने उनसे 50 हजार रुपए मांगे थे जिसके बाद उसने 30 हजार रुपए दे दिए। इसके बाद भी उन्हें धमकाकर पांच लाख रुपए मांगे गए। 

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश