UP Election 2022 । शिवराज का तंज, अखिलेश के साथ जो गया उसका हुआ सत्यानाश

shivraj singh chauhan
अंकित सिंह । Feb 28 2022 9:02PM

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अखिलेश यादव के साथ जो गया है उसका सत्यानाश हो गया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के साथ जो गया उसका सत्यानाश हो गया। 2017 में राहुल गांधी ने समाजवादी पार्टी के साथ समझौता कर लिया। साथ ऐसा डूबा कि राहुल गांधी ने चुनाव के बाद कान पकड़ लिए कि बबुआ के साथ कभी नहीं जाना।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार लगातार जारी है। भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। छठे और सातवें चरण के लिए पार्टी की ओर से जबरदस्त तरीके से प्रचार किया जा रहा है। इन सब के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भाजपा के पक्ष में लगातार प्रचार करते दिखाई दे रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान लगातार विरोधियों पर जमकर निशाना साध रहे हैं। आज उन्होंने एक बार फिर से अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अखिलेश यादव के साथ जो गया है उसका सत्यानाश हो गया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के साथ जो गया उसका सत्यानाश हो गया। 2017 में राहुल गांधी ने समाजवादी पार्टी के साथ समझौता कर लिया। साथ ऐसा डूबा कि राहुल गांधी ने चुनाव के बाद कान पकड़ लिए कि बबुआ के साथ कभी नहीं जाना।

इसके आगे शिवराज ने कहा कि 2019 में अखिलेश यादव ने कहा कि बुआ, बबुआ एक हो जाए। भाजपा को साफ कर देंगे। पता चला कि बसपा, सपा दोनों ही साफ हो गए, तो बुआ ने भी कान पकड़ लिए कि अब हम नहीं जाते बबुआ के साथ। उन्होंने कहा कि डॉक्टर राममनोहर लोहिया जी का समाजवाद "जनता द्वारा, जनता के लिए, जनता का शासन" पर आधारित था, जबकि अखिलेश की सपा में "परिवार द्वारा, परिवार के लिए, परिवार का शासन" की मंशा है। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि आजकल सभी राम राम जप रहे हैं। राहुल बाबा त्रिपुंड लगा रहे हैं, प्रियंका गांधी गंगा स्नान कर रही हैं और रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वाले भी श्रीराम की बात कर रहे हैं। राम के सच्चे सेवकों को ही भगवान राम का आशीर्वाद मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: एक बार फिर शिवराज सरकार ने लिया 2000 करोड़ का कर्ज, जारी किया नोटिफिकेशन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में माफिया मुंह छिपाते भाग रहे हैं कि ये बाबा की सरकार है, या तो जेल में देंगे या दुनिया से विदा होना पड़ेगा। अखिलेश की सरकार में माफिया राज करते थे, लोगों को अपमानित करते थे। आदित्य का अर्थ है सूरज, योगी जी प्रदेश में सुरक्षा का सूरज लाए हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के राज में 700 से अधिक दंगे हुए और सपा सरकार उन्हीं माफियाओं को संरक्षण देने का काम करती थी, लेकिन बाबा ऐसा बुलडोजर लेकर आये कि सारे माफिया दफन हो गये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुष्टों के विनाश और जनता के उद्धार के लिए आए हैं। रूस के हमले के बाद यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रधानमंत्री जी ने मिशन गंगा प्रारंभ किया है। एक-एक भारतीय की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़