नकली सलमान खान को उत्तर प्रदेश पुलिस ने पकड़ा, बीच सड़क पर की शांति भंग, हुआ ट्राफिक जाम

By रेनू तिवारी | May 09, 2022

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के कानूनी मामलों से तो सभी वाकिफ हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका हमशक्ल भी कानूनी संकट में फंस गया है। सलमान खान के डुप्लीकेट कहे जाने वाले आजम अंसारी को लखनऊ पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। आजम ऐतिहासिक घंटाघर पर रील बना रहे थे, तभी सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके कारण भारी ट्रैफिक जाम हो गया। शर्टलेस आजम जब सलमान के गाने पर वीडियो शूट कर रहे थे तो कुछ लोग उनकी तारीफ करने लगे और वीडियो शूट करने लगे। हालाँकि, कुछ राहगीरों ने सार्वजनिक रूप से उनके शर्टलेस कृत्य पर आपत्ति जताई, जिसके कारण उनका विवाद हुआ। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। 

 

इसे भी पढ़ें: Lock Upp Highlights: कंटेस्टेंट के चौंकाने वाले खुलासो से भरा हुआ है शो का 70 दिन लंबा सफर

 

सलमान खान के हमशक्ल को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

 बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के हमशक्ल के रूप में मशहूर आजम अंसारी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने रविवार को सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के घंटाघर पर रील बनाने के दौरान  सलमान खान के हमशक्ल को हिरासत में ले लिया गया। ठाकुरगंज थाने में शांति भंग करने के मामले में डुप्लीकेट सलमान खान का धारा 151 के तहत चालान भी किया गया है।  सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग वाले डुप्लीकेट अभिनेता अक्सर बीच सड़क पर वीडियो रील बनाते थे। 

 

इसे भी पढ़ें: Cannes Film Festival 2022 में डेब्यू करने को तैयार अदिति राव हैदरी, रेड कार्पेट पर बिखेरेंगी जलवे


इस बीच, नकली सलमान खान को देखने के लिए सड़क पर भारी भीड़ जमा हो जाती थी, जिसके परिणामस्वरूप भारी ट्रैफिक जाम हो जाता था। डुप्लीकेट अभिनेता के YouTube पर 1,67,000 फॉलोअर्स हैं और उनके वीडियो पर लाखों व्यूज हैं।


प्रमुख खबरें

KKR vs DC IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग 11

मुफ्त अनाज योजना से गुमराह न हो गरीब जनता, जनता के पैसे से दिया जाता है अनाज: Mayawati

वोट के जरिए अनुच्छेद-370 निरस्त करने पर अपनी नाखुशी जाहिर करें : Mehbooba Mufti

Mahindra XUV 3XO: लॉन्च हो गई महिंद्रा की ये धांसू SUV! जानें कीमत, फीचर्स सहित सबकुछ