संविधान बदलने की झूठी कहानी का ‘अंत’ हो चुका है, महायुति गठबंधन जीतेगा: फडणवीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 11, 2024

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ संविधान बदलने की जो झूठी कहानियां गढ़ी थीं उनका ‘अंत’ हो चुका है और 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में इसकी कोई भूमिका नहीं होगी।

भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की अगुआई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के महायुति गठबंधन ने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीट में से सिर्फ 17 पर ही जीत हासिल की थी।

विपक्षी महाविकास अघाडी ने 30 सीट पर जीत हासिल की थी जबकि एक निर्दलीय (जो सांगली से जीता) भी उनके साथ है। फडणवीस ने कहा, “महायुति गठबंधन विधानसभा चुनाव में बहुमत से जीत हासिल करेगा।”

नागपुर दक्षिण पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र वर्ष 2009 में अस्तित्व में आया और तब से फडणवीस इस सीट से विधायक हैं।महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Vishwakhabram: China में 9 जनरलों का पत्ता साफ, Jinping ने करीबी सैन्य अधिकारी Zhang Shengmin को सत्ता की चाबी देकर पूरी दुनिया को चौंकाया

Supreme Court ने केंद्र से कहा: Live Streaming नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई का प्रावधान करें

Digital Payment Apps से Terrorists तक पहुंच रहा था पैसा, Shopian में बड़े खुलासे से हड़कंप, 10 OGWs Arrested

PM Kisan: महाराष्ट्र के 91 लाख से अधिक किसानों को मिली 1,835 करोड़ रुपये की 24वीं किस्त