प्रसिद्धि और नग्नता (व्यंग्य)

By संतोष उत्सुक | Mar 28, 2024

हम पैदा नंगे होते हैं लेकिन अभिभावक पहले से ही मनपसंद कपडे खरीद कर रखते हैं। वह बात अलग है कि किसी के नसीब में सामान्य कपडे होते हैं तो किसी नसीब में डिज़ाइनर। बच्चा घर के माहौल, पारिवारिक अर्थ व्यवस्था और माता पिता की रूचि अनुसार कपडे पहनना शुरू कर लेता है। बड़ा होते होते मातापिता पूछते हैं कि उसे कौन सी ड्रेस पसंद है। मेहनत और भाग्य के मिश्रण से अगर प्रसिद्ध हो जाए तो कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां उसे नंगा होना पड़ सकता है। यह एक राष्ट्रीय ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय शर्त है, जहां प्रसिद्धि वहां नग्नता। वह बात अलग है कि कपडे पहन कर भी नंगा हुआ जा सकता है। कई बार महंगे से महंगे कपडे पहने होते हैं लेकिन दूसरों को नंगा लगता है।   

इसे भी पढ़ें: कैसी पढ़ाई (व्यंग्य)

ख़ास अंदाज़ में नंगा होने का रुझान आजकल उभरते और प्रसिद्ध कलाकारों में बहुत है। मजेदार यह है कि कई स्थापित हीरो पूरे नंगे हो चुके हैं। इस प्रतियोगिता में फ़िल्मी तारिकाओं से लेकर टीवी कलाकार, युवतियां, गृहणियां और प्रौढ़ महिलाएं तक शामिल हैं। वे इसे धार्मिक कार्य की तरह करती हैं। एक बार मिली ज़िंदगी को शायद वे एक उत्सव की तरह अर्धनग्न होकर मनाना चाहती हैं। वह बात अलग है कि उनकी इस संतुष्टि में फूहड़ता भी नाचती दिखती है।  

इस सब की प्रेरणा फैशन और ग्लैमर की दुनिया में सफल होने या रहने को बेताब अनेक प्रसिद्ध व्यक्तित्व हैं। जिन्होंने अपने शरीर को स्वादिष्ट नॉन वैज डिश की तरह पेश करना शुरू कर रखा है। वह बात अलग नहीं है कि उनकी इन अदाओं से बेशर्मी भी शर्मशार हो चुकी है। उनकी निजी स्वतंत्रता ने पैसा और प्रसिद्धि पाने की इच्छा को जैसे कैसे सफल बनाकर एक नैतिक और सामाजिक अपराध में बदल दिया है। 

प्रसिद्धि को भी पता है अगर कपड़े पहनकर इठलाती रही तो कोई उसे ज्यादा देर देखेगा नहीं क्यूंकि वक़्त नंगे हो जाने का है। 

- संतोष उत्सुक

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर