अमृत महोत्सव के समापन पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया जाएगा सम्मानित

By सत्य प्रकाश | Dec 17, 2021

अयोध्या। आजादी के 75वां वर्ष को लेकर अयोध्या में मनाया जा रहा अमृत महोत्सव के कार्यक्रम के अंतिम दिन 19 दिसम्बर को कई स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों व कोरोना वैरियर्स का सम्मान किया जाएगा। तो वहीं 50 हजार से अधिक लोग एक साथ वंदेमातरम का गायन करेंगे। इस दौरान बाबा सत्यनारायण मौर्य भी शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर के तर्ज पर हो हनुमानगढ़ी की भी भव्यता: जूना अखाड़ा 

अमृत महोत्सव के अध्यक्ष गिरीश पति त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृत महोत्सव को लेकर जीआईसी के मैदान में एक बड़ा जनता का कार्यक्रम हम लोग आयोजित कर रहे हैं जिसमें भारत माता की आरती सामूहिक तौर पर वंदे मातरम का गायन वाह छोटे बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक प्रस्तुतियां का आयोजन होगा इसके साथ ही कई लोगों को सम्मान का भी कार्यक्रम किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जुड़ने के लिए महानगर के विद्यालय, सामूहिक संस्थान, दुर्गा पूजा समिति वह अन्य सभी समितियों को जोड़े जाने के साथ अयोध्या के सैकड़ों संत भी इस आयोजन में शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

SEBI का बड़ा एक्शन: Renewal Fees न भरने पर 12 Research Analyst का रजिस्ट्रेशन किया रद्द

Donald Trump की डिमांड वाली पॉलिसी हिट! NATO में झुका Spain, रक्षा खर्च बढ़ाने पर हुआ राजी

Bankipur By-Election: BJP उम्मीदवार Abhishek Sinha ने वापस लिया नामांकन, सियासी गलियारों में हलचल

TRAI का नया नियम: Mobile App अब नहीं रोक पाएंगे 1600 सीरीज से आने वाली सरकारी Call