उत्तर प्रदेश में हर परिवार का बनेगा फैमिली कार्ड, जानिए योगी सरकार का प्लान

By निधि अविनाश | Aug 23, 2022

अंग्रेजी अखबार TOI में छपी खबर के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी की जनता के लिए बड़ी योजना लाने का फैसला किया है। इस योजना के तहत यूपी में नया परिवार क्लायण कार्ड बनाया जाएगा जिसमें राज्य के सभी परिवार की मैपिंग कर एक फैमिली कार्ड तैयार किया जाएगा। यह कार्ड 12 अंकों का होगा जिसकी मदद से सरकार को परिवारों के बारे में पूरी जानकारी होगी। इससे सरकार आने वाली सभी योजनाओं से लेकर राजगार और नौकरी दिलाने में मदद करेगी।

इसे भी पढ़ें: विवादित बयान देने वाले पार्टी विधायक टी राजा सिंह को भाजपा ने किया सस्पेंड, कारण बताओ नोटिस भी जारी

योजना विभाग के सचिव आलोक कुमार ने टीओआई को बताया कि, 'उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ आधार वैलिडेटेड राशन कार्ड धारक हैं, जिन्हें तुरंत परिवार आईडी कार्ड जारी किए जा सकते हैं।' राज्य का लगभग 60 फीसदी हिस्सा राशन कार्ड से कवर्ड है। कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक परिवार को एक आईडी दी जाएगी। हालांकि, फिलहाल यह स्वैच्छिक है और सिर्फ किसी सरकारी योजना (Government Scheme) के तहत लाभ प्राप्त करने के इच्छुक लोगों को इसके लिए नामांकन करने की आवश्यकता होगी। शुरुआत में हम आधार कार्ड धारकों के साथ परिवारों के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए राशन कार्ड की जानकारी का उपयोग करेंगे।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra