जॉर्ज फ्लॉयड प्रदर्शन के दौरान दुकान में हुई गोलीबारी से एक शख्स की मौत, परिवार ने मांगा इंसाफ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2020

मिनियापोलिस (अमेरिका)। काले व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मिनियापोलिया में एक दुकान में गोली लगने से मारे गए व्यक्ति के परिवार ने उसकी मौत के मामले में कार्रवाई की मांग की है। मृतक केल्विन हॉर्टन जूनियर के परिवार के सदस्यों ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें इंसाफ चाहिए। इसी दिन हेनेपिन काउंटी अटॉर्नी माइक फ्रीमैन ने भी कहा कि अभियोजकों को यह जानने की जरूरत है कि 27 मई की शाम जब हॉर्टन को गोली लगी थी तब वहां क्या हुआ था। दरअसल, 25 मई को अमेरिका के मिनियापोलिस में काले नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। घटना के कुछ वीडियो सामने आए थे, जिसमें पुलिस कर्मियों ने फ्लॉयड को हथकड़ी लगाकर जमीन पर लिटा रखा था और एक श्वेत पुलिस अधिकारी डेरेक शॉविन ने उनकी गर्दन पर पैर रखा था।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा