मृतक सोनाली फोगाट के परिजनों ने CM खट्टर से की मुलाकात, बोले- गोवा सरकार से CBI जांच की सिफारिश का करूंगा अनुरोध

By अनुराग गुप्ता | Aug 27, 2022

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सोनाली फोगाट की हत्या मामले को लेकर उनके परिजनों ने शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान सोनाली फोगाट के परिजनों ने मुख्यमंत्री से हत्या मामले में सीबीआई जांच कराने की मांग की। ऐसे में हरियाणा सरकार सीबीआई जांच की मांग को लेकर गोवा सरकार को पत्र लिखेगी।

सोनाली फोगट की बहन रूपेश ने बताया कि मुख्यमंत्री खट्टर ने हमें आश्वासन दिया कि सीबीआई जांच होगी और हमें न्याय मिलेगा। सब सामने आ जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह जबरदस्ती किया गया। उसने मुझसे कहा कि उसके साथ कुछ गलत किया जा रहा है जिसके बाद उसका फोन बंद हो गया। 

इसे भी पढ़ें: पुलिस सोनाली फोगाट हत्या मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही: कांग्रेस नेता लोबो 

अब तक 4 लोगों की हुई गिरफ्तारी

सोनाली फोगाट हत्या मामले में अब तक पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से दो लोगों को 10 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। इसके अलावा इस मामले में लगातार चौंका देने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने बताया कि दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी के साथ मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर चार हो गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोनाली फोगाट के दो सहयोगियों को मादक पदार्थ की आपूर्ति दत्ताप्रसाद गांवकर नाम के व्यक्ति ने की थी।

प्रमुख खबरें

Delhi: एक साल शांति बनाए रखने की शर्त पर रिहा हुए कॉजपा के तीनों नेता

परमाणु ऊर्जा में निजी क्षेत्र से 7.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद, बोले AK Mohanty

BMW Industries ने Bokaro में शुरू किया रंग लेपित इस्पात का निर्माण

शारदीय Navratri 2026: मां शैलपुत्री की पूजा आज, दोपहर में 12:01 बजे से अभिजीत मुहूर्त