सिंघम नाम से फेमस, 300 से ज्यादा कर चुके हैं एनकाउंटर, प्रशांत कुमार बने यूपी के कार्यवाहक DGP, बिहार से है नाता

By अंकित सिंह | Jan 31, 2024

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, प्रशांत कुमार को कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया। कुमार वर्तमान कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक विजय कुमार का स्थान लेंगे, जो बुधवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे पहले यह घोषणा की गई थी कि प्रशांत कुमार को राष्ट्रपति द्वारा वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह लगातार चौथी बार है कि उत्तर प्रदेश को कार्यवाहक पुलिस प्रमुख मिला है क्योंकि 11 मई, 2022 को "विभागीय कार्यों में रुचि न लेने और अक्षमता" के लिए मुकुल गोयल को हटाने के बाद कोई पूर्णकालिक डीजीपी नियुक्त नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh । सास ने बिना इजाजत इस्तेमाल किया बहू का मेकअप, बेटे को भुगतनी पड़ रही कीमत

आईपीएस प्रशांत कुमार सपरिवार पर्व- त्योहारों में अपने गांव में जाते हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सीवान से ही हुई है। प्रशांत कुमार को उनकी बहादुरी और उत्कृष्ट कार्य के लिए तीन बार पुलिस मेडल मिल चुका है। वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहद करीबी भी हैं। योगी प्रशांत कुमार पर काभी भरोसा दिखाते हैं। आईपीएस बनने से पहले उन्होंने MSc, MPhil और MBA की पढ़ाई की थी। उनका चयन तमिलनाडु कैडर में हुआ था। लेकिन 1994 में यूपी कैडर की आईएएस डिम्पल वर्मा से शादी के बाद यूपी कैडर में ट्रांसफर हो गए।  

प्रमुख खबरें

Azerbaijan में भारतीय Ambassador Abhay Kumar ने राष्ट्रपति Ilham Aliyev को सौंपा परिचय पत्र

Royal Enfield ने पेश किया Classic 650 Hypershift एडिशन, 4.25 लाख रुपये है कीमत

CEC Gyanesh Kumar के कथित बचाव पर भड़कीं Congress और सपा, इस्तीफे की मांग

Maha Navami पर UP में 19 October को छुट्टी घोषित, CM Yogi का फैसला