‘शूटर दादी’ के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर कोविड से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2021

नयी दिल्ली। ‘शूटर दादी’ के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर को कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाया गया है और सांस लेने में परेशानी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली 89 वर्षीय निशानेबाज के ट्विटर पेज पर यह जानकारी दी गयी है। उनके ट्विटर पेज पर लिखा गया है, ‘‘दादी चंद्रो तोमर कोरोना पॉज़िटिव हैं और साँस की परेशानी के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हैं। ईश्वर सबकी रक्षा करे - परिवार। ’’ चंद्रो तोमर ने जब निशानेबाजी को अपनाया तब उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक थी लेकिन इसके बाद उन्होंने कई राष्ट्रीयप्रतियोगिताएं जीती और यहां तक उनपर एक फिल्म भी बनायी गयी है।

इसे भी पढ़ें: रूस की कोविड-19 वैक्सीन स्पूतनिक वी की पहली खेप मई अंत तक आ सकती है भारत

उन्हें विश्व की सबसे उम्रदराज निशानेबाज माना जाता है। उन्होंने अपनी बहन प्रकाशी तोमर के साथ कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। प्रकाशी भी दुनिया की उम्रदराज महिला निशानेबाजों में शामिल हैं। इन दोनों बहनों की जिंदगी पर फिल्म भी बनी हैं। अपने जीवन में उन्होंने पुरुष प्रधान समाज में कई रुढ़ियों को भी समाप्त किया। घर के पुरुषों ने उनकी निशानेबाजी पर आपत्ति जतायी, लेकिन उनके बेटों, बहुओं और पोते पोतियों ने उनका पूरा साथ दिया।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका ने योगी को लिखा को लिखा पत्र, कहा- भावी पीढ़ियां आपको माफ नहीं करेंगी

इससे वे घर से निकलकर पास के रेंज में अभ्यास करने के लिये जा पायी। एक बार खेल अपनाने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा तथा उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में पदक जीते। ‘शूटर दादी’ ने वरिष्ठ नागरिक वर्ग में कई पुरस्कार भी हासिल किये जिनमें स्त्री शक्ति सम्मान भी शामिल है जिसे स्वयं राष्ट्रपति ने भेंट किया था।

प्रमुख खबरें

अस्थायी रूप से निलंबित किए गए Bajrang Punia, पहलवान ने दी सफाई, NADA पर लगाया ‘एक्सपायर हो चुकी किट’ देने का आरोप

भारत ने खाद्य पदार्थों में कीटनाशक अवशेषों की अधिकतम सीमा के लिए कड़े मानदंड अपनाए : सरकार

Chhattisgarh के सूरजपुर में JP Nadda ने कांग्रेस की आलोचना की, कहा- दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को पार्टी का एजेंडा

BJP की झूठी सरकार को जनता के सच्चे सवालों का सामना करना होगा, जलेसर में रैली के दौरान AKhilesh Yadav ने केंद्र पर साधा निशाना