मशहूर टीवी पत्रकार रोहित सरदाना का निधन, पीएम मोदी, अमित शाह सहित राजनीतिक जगत ने जताया शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2021

नोएडा। मशहूर टीवी पत्रकार रोहित सरदाना की शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। कुछ दिन पहले वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और नोएडा के सेक्टर-11 स्थित अस्पताल में भर्ती थे। वह 41 वर्ष के थे। सहकर्मियों के मुताबिक सरदाना का अंतिम संस्कार उनके गृह नगर हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। उनकी मौत पर मीडिया जगत, राजनीतिक क्षेत्र तथा समाज के प्रबुद्ध लोगों ने शोक व्यक्त किया है। रोहित सरदाना इन दिनों ‘आज तक’ समाचार चैनल पर प्रसारित होने वाले शो दंगल की एंकरिंग कर रहे थे। वर्ष 2018 में रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनके निधन की खबर आजतक चैनल ने ट्वीट करके दी है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड केयर सेंटरो को बहुउद्देश्यीय बनाने की कही बात

वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने ट्वीट किया, ‘‘ दोस्तों बेहद दुखद खबर है। मशहूर टीवी एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह ही दिल का दौरा पड़ा था। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’’ रोहित सरदाना के मित्र तथा जी न्यूज़ के संपादक सुधीर चौधरी उन लोगों में रहे जिन्होंने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी सबसे पहले दी। रोहित सरदाना एक मिलनसार व असाधारण पत्रकार माने जाते थे। वह लोगों की पीड़ा को बहुत ही बारीकी से समाज के सामने लाते थे। कम उम्र में ही रोहित सरदाना एक मझे हुए पत्रकार की तरह लोगों के दिल में जगह बना चुके थे। एक दिन पहले तक वह लोगों की मदद के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय थे। मेट्रो अस्पताल के अधीक्षक डॉ रिबू राजपाल ने बताया कि रोहित सरदाना को कोरोना संक्रमण की वजह से सेक्टर 11 स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

प्रमुख खबरें

CJI Surya Kant ने Jaipur में कहा: ऑनलाइन मध्यस्थता पूरी तरह AI के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती

Yamini Maurya ने Glasgow में जीता रजत पदक, गोल्डन स्कोर में टॉपराक से हारीं

Asmita Dey ने Commonwealth Games में रचा इतिहास, जूडो में जीता ऐतिहासिक स्वर्ण पदक

Delhi में Barapullah Corridor का काम पूरा, अगस्त में उद्घाटन की उम्मीद