Tarek Fatah Passed Away: पाकिस्तानी मूल के मशहूर लेखक तारिक फतेह का निधन, खुद को बताते थे हिंदुस्तानी

By अंकित सिंह | Apr 24, 2023

कनाडा में रहने वाले प्रख्यात पाकिस्तानी स्तंभकार और लेखक तारेक फतह का आज निधन हो गया, उनकी बेटी नताशा फतह ने पुष्टि की। वह 73 वर्ष के थे। वह लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। इसको लेकर उनकी बेटी ने एक ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि पंजाब का शेर, हिंदुस्तान का बेटा, कनाडा का प्रेमी, सच्चाई का पैरोकार, न्याय के लिए लड़ने वाला। दबे-कुचलों और शोषितों की आवाज, तारिक फतेह नहीं रहे। उनकी क्रांति उन सभी के साथ जारी रहेगी, जो उन्हें जानते और प्यार करते थे। 


फतह इस्लाम पर अपने प्रगतिशील विचारों और पाकिस्तान पर उग्र रुख के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अक्सर भारत में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को अपना समर्थन व्यक्त किया। 1949 में पाकिस्तान में जन्मे फतह 1980 के दशक की शुरुआत में कनाडा चले गए और कनाडा में एक राजनीतिक कार्यकर्ता, पत्रकार और टेलीविजन होस्ट के रूप में काम किया और कई किताबें लिखीं। तारिक फतह खुद को हिंदुस्तानी कहते थे। वह पाकिस्तान को भी भारतीय संस्कृति का हिस्सा मानते थे। वह भारत के विभाजन के खिलाफ लगातार बोलते रहते थे। भारतीय संस्कृति से बेहद ही प्यार करते थे। सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता खूब थी।

प्रमुख खबरें

Madhya Pradesh: दमोह में ब्रेक फेल होने से पुलिया से गिरा डंपर, तीन की मौत, एक लापता

Mumbai की एक अदालत ने भगोड़ा हीरा कारोबारी Mehul Choksi की याचिका खारिज की

Goa Court ने आग की घटना वाले नाइटक्लब के दो प्रबंधकों को जमानत दी

कांग्रेस की धर्मनिरपेक्षता की विचारधारा के कारण भारत हिंदू-मुस्लिम समस्याओं का सामना कर रहा: Gadkari