सपना चौधरी का ये अंदाज देखकर भावुक हो रहे फैंस, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2021

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी अपने गानों और डांस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब हाल ही उनका नया गाना रिलीज हुआ है। सिंगर का यह गाना 18 सितंबर को रिलीज हुआ है और इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।दरअसल सपना के इस गाने को रुचिका जांगिड़ ने गाया है। उनके इस गाने का नाम गुलाम है। इस गाने के लिरिक्स आज मेरे ते जरूरी तेरा काम मन गया है। इस गाने के वीडियो में सपना का इमोशनल अंदाज देखकर उनके फैंस भी इमोशनल हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: डेब्यू फिल्म रिलीज से पहले ही एक्ट्रेस की हुई मौत, कार एक्सिडेंट में मंगेतर के साथ तोड़ा दम

सिंगर आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फैंस को अपनी जिंदगी से जुड़ा अपडेट देती रहती हैं। इसके साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ काफी चर्चा बटोरती है। आपको बता दें कि सपना चौधरी के गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचाने लगते हैं। हाल ही में सपना का एक गाना घूम घाघरा रिलीज हुआ था जिसे उनके फैंस की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। सपना चौधरी में इस गाने पर 10 मिलियन व्यूज होने पर खुशी भी जाहिर की थी।वहीं सपना चौधरी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहती हैं। अपने पति वीर साहू और बेटे के साथ भी वह अपनी फोटोज शेयर करती हैं जो उनके फैंस को खूब पसंद आती है। सपना अपने पति पर सोशल मीडिया के जरिए भी प्यार लुटाती हुई नजर आती हैं।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !