हॉलीवुड के हैंडसम हंक John Krasinski हैं Sexiest Man Alive 2024, फैंस खुशी से पागल

By एकता | Nov 13, 2024

2024 का सबसे सेक्सी जीवित व्यक्ति कौन है? ये कोई और नहीं हॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन क्रॉसिंस्की है। मंगलवार रात को उन्हें पीपल पत्रिका ने 2024 का सबसे सेक्सी जीवित व्यक्ति नामित किया है। मैगजीन ने द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट के दौरान अभिनेता के नाम की घोषणा की। इस दौरान क्रॉसिंस्की शो पर मौजूद थे।

क्रॉसिंस्की ने मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि इसपर उनकी तत्काल प्रतिक्रिया ब्लैकआउट थी। उन्होंने कहा कि उन्हें लगा कि उनके साथ मजाक किया जा रहा है। आगे मजाक करते हुए अभिनेता कहा कि अब उन्हें उम्मीद है कि उनकी पत्नी और अभिनेत्री एमिली ब्लंट उनके घर पर वॉलपेपर के रूप में कवर को चिपकाने का वादा पूरा करेंगी।

View this post on Instagram

A post shared by People Magazine (@people)

इसे भी पढ़ें: Song Jae Rim's Death । एक लंबी छुट्टी की शुरुआत... अभिनेता का इंस्टाग्राम बायो चर्चा में, आखिरी पोस्ट भी वायरल, को-स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि

क्रॉसिंस्की नामी सीरीज 'द ऑफिस' में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा एक्शन सीरीज़ जैक रयान और क्वाइट प्लेस फ्रैंचाइज़ में भी भूमिका के लिए अभिनेता मशहूर हैं। क्रॉसिंस्की से पहले पैट्रिक डेम्पसी (2023), क्रिस इवान (2022), पॉल रुड (2021), माइकल बी जॉर्डन (2020), जॉन लीजेंड (2019) और इदरीस एल्बा (2018) को पीपल द्वारा सबसे सेक्सी जीवित पुरुष घोषित किया जा चुका है।

प्रमुख खबरें

Hockey World Cup: England के खिलाफ 32 साल का सूखा खत्म करने से चूका India, अब Pakistan से महामुकाबला

NGT ने Belagavi झील में मछलियों की मौत पर कर्नाटक सरकार से जवाब मांगा

Junior National Hockey: झारखंड, हरियाणा और कर्नाटक ने जीते अपने मुकाबले, पुणे में प्रदर्शन जारी

Supreme Court ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला पलटा, कहा- पीड़ित को भी है त्वरित सुनवाई का अधिकार