किंग खान के जन्मदिन को फैंस ने बनाया और भी खास, जरूरतमंदों को बाटी किट

By रेनू तिवारी | Nov 02, 2020

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का जन्मदिन पूरी दुनिया में उनके सभी प्रशंसकों के लिए एक बड़े त्यौहार की तरह है। हर साल 2 नवंबर को, अभिनेता की एक झलक पाने के लिए बांद्रा में उनके बंगले मन्नत के बाहर हजारों लोग इकट्ठा होते हैं थे और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते थे। लेकिन इस साल कोरोना वायरस के कारण बादशाह का जन्मदिन हर साल की तरह नहीं सेलेब्रेट किया गया। सोशल मीडिया पर  शाहरुख खान ने अपने फैंस से मन्नत के बाहर इकठ्ठा न होने का आग्रह किया। आग्रह के बाद भी मन्नत के बाहर कुछ फैंस आये लेकिन किंग खान के भारत में न होने के कारण वो लौट गये।  

 

इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान के ये मशहूर डायलॉग्स, जो बनाते हैं उन्हें बॉलीवुड का किंग

 

किंग खान का एक फैन क्लब विशेष दिन मनाने के लिए 5,555 कोविड 19 किट दान कर रहा है। इन बुनियादी किटों में मास्क, सैनिटाइटर और यहां तक कि भोजन शामिल हैं।

इस खबर को साझा करते हुए, फैन क्लब के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने लिखा, "यहां हमारे द्वारा तैयार किए गए कोविड किट हैं जिन्हें हम जरूरतमंदों में वितरित करेंगे। हम 5555 कोविड किट वितरित करेंगे जिसमें 5555 मास्क और सैनिटाइज़र शामिल होंगे। और किंग खान के 55 वें जन्मदिन के अवसर पर भोजन #HappyBirthdaySRK।"

शाहरुख खान दुबई में अपनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का समर्थन कर रहे हैं। अभिनेता केकेआर के हर मैच के दौरान अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौजूद रहते है। वह केकेआर टीम के मालिक हैं। इस साल, वह अपने आईपीएल टीम के सदस्यों और परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगे। 

प्रमुख खबरें

Harry Kane ने Bayern Munich के साथ 2029 तक बढ़ाया करार, हर हफ्ते मिलेंगे 4 लाख पाउंड

गोकुल डेरी में निदेशक नियुक्ति पर Rahul Gandhi का वार, फडणवीस ने फैसले को बताया कानून सम्मत

विदेशी पूंजी प्रवाह और शेयर बाजार में तेजी से संभला Rupee, अमेरिकी डॉलर के सामने 94.41 पर बंद

BJP की जीत को अमान्य ठहराने के लिए Congress फैला रही वोट चोरी का नैरेटिव: Ram Madhav