Thalapathy Vijay के बर्थडे पर Trisha Krishnan की 'नो पोस्ट' से फैंस हुए परेशान

By एकता | Jun 23, 2026

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और पॉपुलर एक्टर थलपति विजय 22 जून को 52 साल के हो गए हैं। इस मौके पर देशभर के राजनेताओं और सेलिब्रिटीज ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। लेकिन इंटरनेट पर बवाल तब मच गया जब फैंस ने नोटिस किया कि विजय की रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन ने उन्हें सोशल मीडिया पर विश नहीं किया। बात इतनी बढ़ गई कि कुछ फैंस पैनिक हो गए और दावा करने लगे कि तृषा ने विजय को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: क्या UK07 Rider अनुराग डोभाल का हो रहा है Divorce? पत्नी से अलग होने पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

क्या तृषा ने विजय को इंस्टाग्राम पर कर दिया है अनफॉलो?

तृषा की पोस्ट न आने पर कुछ एक्स यूजर्स ने स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया कि तृषा ने विजय को अनफॉलो कर दिया है। कुछ लोग तो यहां तक कयास लगाने लगे कि क्या विजय अपनी वाइफ संगीता सोर्नालिंगम के साथ पैचअप कर रहे हैं, जिनके साथ उनका डिवोर्स केस चेन्नई कोर्ट में चल रहा है।

लेकिन इस पूरी 'अनफॉलो' कंट्रोवर्सी का सच कुछ और ही है। असल में तृषा ने कभी भी विजय को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया ही नहीं था। दोनों एक-दूसरे को कभी फॉलो नहीं करते थे, इसलिए अनफॉलो करने का सवाल ही नहीं उठता। कुछ समझदार फैंस ने यह भी याद दिलाया कि हाल ही में तृषा ने सामंथा की विजय के लिए की गई एक पोस्ट को लाइक किया था, और वे दोनों इसी मार्च में चेन्नई में एक शादी और गोवा में कीर्ति सुरेश की शादी में भी साथ नजर आए थे। 

प्रमुख खबरें

NDRF की नई टीमें तैनात करने का लंबित प्रस्ताव जल्द मंजूर करे सरकार: संसदीय समिति

Atiq Ahmed के बेटों को Allahabad High Court से मिली पेरोल, अबान के जनाजे में होंगे शामिल

Meta टीम से सरकार ने Deepfake और AI कंटेंट पर ठोस कदम उठाने की रिपोर्ट मांगी

Chhattisgarh के Rajnandgaon में EMC 2.0 को केंद्र से मंजूरी, ₹3000 करोड़ का होगा निवेश