क्या UK07 Rider अनुराग डोभाल का हो रहा है Divorce? पत्नी से अलग होने पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

Anurag Dobhal
Instagram
एकता । Jun 23 2026 5:06PM

'बिग बॉस 17' फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने पत्नी रितिका चौहान से अलग रहने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने खुलासा किया कि एक मुश्किल दौर के बाद दोनों ने हील होने के लिए पर्सनल स्पेस लिया है, लेकिन उन्होंने तलाक की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि फिलहाल ऐसा कुछ नहीं हो रहा है।

'बिग बॉस 17' से लाइमलाइट में आए यूट्यूबर अनुराग डोभाल (यूके 07 राइडर) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अनुराग अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस के साथ लगातार कनेक्टेड रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक सवाल और जवाब सेशन रखा, जिसमें फैंस ने उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सीधे और तीखे सवाल पूछ डाले। सबसे बड़ा सवाल यह था कि क्या उनका और उनकी पत्नी रितिका चौहान का तलाक हो रहा है? अनुराग ने इस पर खुलकर बात की और अपना पॉइंट ऑफ व्यू सामने रखा।

व्लॉग्स से क्यों गायब हैं रितिका और बेबी?

फैंस काफी समय से नोटिस कर रहे थे कि अनुराग के व्लॉग्स में न तो उनकी वाइफ रितिका दिख रही हैं और न ही उनका बच्चा। इस पर रिएक्ट करते हुए अनुराग ने कहा, "मुझे पता है कि यह सवाल बहुत से लोगों के दिमाग में चल रहा है। पहले मैं व्लॉग्स में चीजें छुपाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं कर रहा हूं। सच यह है कि रितिका और मैं अभी साथ नहीं रह रहे हैं। हम दोनों एक मुश्किल दौर से गुजरे हैं और इस सिचुएशन से हील होने के लिए हम दोनों को ही पर्सनल स्पेस और टाइम की जरूरत है। जब तक आप खुद अंदर से खुश नहीं होंगे, तब तक आप किसी और को खुश नहीं रख सकते।"

इसे भी पढ़ें: Rooh Announced: Emraan Hashmi की हॉरर की दुनिया में वापसी, नई फिल्म 'रूह' का खौफनाक टीज़र आउट

क्या सच में हो रहा है तलाक?

तलाक की अफवाहों पर फुल स्टॉप लगाते हुए अनुराग ने कहा, "फिलहाल डिवोर्स जैसा कुछ भी नहीं है। हम बस एक-दूसरे को टाइम दे रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो हम जरूर साथ आएंगे। मेरी इस वक्त सबसे बड़ी प्रायोरिटी एक ऐसा घर बनाना है, जहां रितिका और मेरा बच्चा आराम से रह सकें। जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन मैं अपनी जिम्मेदारियों से कभी पीछे नहीं हटूंगा। वो अपनी लाइफ में स्पेस एंजॉय कर रही है और मैं अपनी। मैं हर 10-15 दिन में उनसे मिलने जाता हूं, क्योंकि मैं किसी पर भी साथ रहने का प्रेशर नहीं डाल सकता।"

All the updates here:

अन्य न्यूज़