ऐसी बोल्ड कॉस्ट्यूम पहनकर पानी में उतरी नोरा फेतही, फोटो देख पागल हुए फैंस

By एकता | Dec 13, 2021

अपने बेहतरीन डांस मूव से करोड़ो लोगों का दिल धड़काने वाली अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई। दरअसल अभिनेत्री नोरा फतेही अपनी अगली म्यूजिक वीडियो के लिए एक जलपरी बनी है। जलपरी यानि मरमेड की कॉस्ट्यूम पहने नोरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में नोरा बेहद ही खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि नोरा फतेही बचपन से ही जलपरी की दीवानी रही हैं ऐसे में उनके लिए जलपरी बनना एक सपने जैसा था।

इसे भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा ने पहना लेपर्ड प्रिंट हॉट ब्रालेट, डीपनेस देखकर फैंस हुए पागल

आपको बता दें कि नोरा फतेही द्वारा पहना गया यह मरमेड कॉस्ट्यूम युएस में बनाया गया और इसे बनने में लगभग तीन महीने का समय लगा। 15 किलो की इस कॉस्ट्यूम को पहनकर पानी में शूटिंग करने के अनुभव पर बात करते हुए नोरा ने बताया कि कैमरे के सामने मुझे खूबसूरत और ग्लैमरस दिखना था, लेकिन इस कॉस्ट्यूम को पहनकर शूट करना मुश्किल था। मरमेड की कॉस्ट्यूम पहनने के बाद मैं चल नहीं पाती थी। इसलिए, मुझे स्ट्रेचर की मदद से सेट के अंदर और बाहर ले जाया जाता था।

इसे भी पढ़ें: उर्फी के बैकलेस टॉप में दिखती ब्रा पर अटकी फैंस की नजरें, बोले- ये सिलसिला ऐसे ही चलता रहे

उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहीं हैं और लोगों को उनका जलपरी वाला लुक काफी पसंद आ रहा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर नोरा के फैंस और फॉलोवर्स में तस्वीर को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। तीन घंटे में तस्वीर को 9 लाख 70 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट में लोग नोरा की जमकर तारीफ कर रहें हैं। अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने कमेंट करते हुए लिखा, "ओएमजी! यह तुम हो... वाह लव दिस। सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनकी तस्वीर पर दिल वाले इमोजी की बहार लगा दी है। काम की बात करें तो नोरा फतेही हाल ही में फिल्म सत्यमेव जयते के आइटम सॉन्ग कुसु कुसु में नजर आई थी। गाने में उनके सिज़लिंग मूव्स को देखकर लोग मदहोश हो गए थे।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !