By एकता | Dec 23, 2021
सोनी सब के सुपर हिट शो एफ.आई.आर. में चंद्रमुखी चौटाला की भूमिका निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाली अभिनेत्री कविता कौशिक इन दिनों काफी चर्चा में हैं। चर्चा का कारण हाल ही में उनके द्वारा इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई एक सेल्फी है। कविता कौशिक समुद्र किनारे स्विमसूट पहने धुप का लुफ्त उठाती दिख रही हैं। उनकी यह सेल्फी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। लोग उनके सेक्सी लुक पर से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।
इससे पहले भी कविता कौशिक ने बहुत बार अपनी बिकिनी में तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। काम की बात करें तो अक्टूबर 2020 में कौशिक ने रियलिटी शो बिग बॉस 14 के घर में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में एंट्री की थी। पर्सनल लाइफ की बात करें तो कविता कौशिक ने जनवरी 2017 में अपने बेस्ट फ्रेंड बिजनेसमैन रोनित बिस्वास से शादी की।