सैफ अली खान की 'तांडव' से रिलीज हुए कास्ट के शानदार पोस्टर, खेला जाएगा राजनीतिक दंगल

By रेनू तिवारी | Dec 29, 2020

अमेज़न प्राइम वीडियो पर  सैफ अली खान की आगामी हिंदी वेब सीरीज तांडव रिलीज होने वाली है। सीरीज का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था जिसमें किरदारों की झलक दिखाई पड़ी थी। अब अमेजन ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर तांडव की कास्ट के पोस्टर रिलीज किए हैं। मुख्य भूमिका में सैफ अली खान हैं, इसके अलावा सीरीज का सपोर्टिंग एक्टर्स के साथ दमदार कास्ट है। यह श्रृंखला अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित एक राजनीतिक नाटक होगी।

इसे भी पढ़ें: रोहित शेट्टी के साथ रणवीर सिंह ने शुरू किया 'सर्कस', शेयर की हवा में छलांग लगाते हुए तस्वीर 

एक दूसरे पोस्टर में अनुभवी एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया साड़ी में रुद्राक्ष माला पहने हुए दिखाई दे रही हैं। इस पोस्टर के साथ लिखा है- हर खिलाड़ी को राजनीति में केवल एक ही मौका मिलता है। एक तीसरे पोस्टर में मोहम्मद को दिखाया गया है। चौछे में जीशान अय्यूब और कृतिका कामरा को दो कार्यकर्ता के रूप में और अंतिम पोस्टर में अभिनेता सुनील ग्रोवर और उनके पीछे सैफ हैं।

प्रमुख खबरें

AI Talent का Superpower बना भारत, CEA नागेश्वरन बोले- दुनिया में अब हम दूसरे नंबर पर

Truecaller CEO का TRAI पर बड़ा हमला, कहा- नए Rules की वजह से देश में बढ़ रहा है Online Fraud।

एक और एक ग्यारह से भारतीयों के दूध में चीनी जैसे घुलने तक, Australia में PM Modi के 5 दमदार बयान

Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान, Bihar में 10 तारीख को मिलेगी 1100 Pension, 97 लाख को लाभ