बिना तेल के पानी में चिकन बनती है फराह खान, तंदूर या ओवन की नहीं जरुरत, नोट करें आसान विधि

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 07, 2025

अगर आपको चिकन खाना सबसे ज्यादा पसंद हैं और इसे नए तरीके बनाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। यदि आप तंदूर या ओवन के बिना टेस्टी और जायकेदार चिकन बनाना चाहते हैं, तो आप फराह खान की इस रेसिपी को जरुर फॉलो करें। इस खास तरीके में चिकन को तेल या घी में फ्राई करने की जरुरत नहीं हैं बल्कि इसे आप पानी में उबालकर पका सकते हैं। इससे यह कम कैलोरी वाला और हल्का लेकिन काफी स्वादिष्ट बनता है। तो चलिए बिना देर किए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।

- चिकन- 500 ग्राम (बोनलेस या हड्डी वाला)

- पानी- 2 कप

- अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच

- हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच

- लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच

- धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच

- गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच

- नमक- स्वादानुसार

- नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच

- सरसों के बीज का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच

- फ्रेश धनिया- 2 चम्मच

पानी में पकने वाला चिकन को बनाने का तरीका

- सबसे पहले चिकन को अच्छे से धो लें। फिर इसे एक प्लेट में निकालकर रख दें। अब आप ऊपर से नमक, तेल और लाल मिर्च पाउडर को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

- इसके बाद काली मिर्च, नींबू का रस, लहसुन-अदरक का पेस्ट और सरसों का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिलाकर चिकन को पर मसाला लगा दें।

- अब इसे आप एक पैन में डालकर रखें और इतना डालकर रखें, ताकि चिकन आधा भीग जाए। फिर इसे ढक्कर पकाएं और तब तक इसको पकाए, जब तक इसका पानी सूख न जाए।

- जब पानी सूख जाएं तभी गैस बंद करनी है और प्लेट में निकालकर सर्व करना है, जिससे स्वाद अच्छा रहे। ऊपर से नींबू का रस और हरा धनिया भी डाल सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Gorakhpur में पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपी संतोष मिश्रा गिरफ्तार

दिशा सालियान मामले में Sanjay Raut का आरोप, ठाकरे परिवार को फंसाने के लिए दूसरों का इस्तेमाल

DUSU Election में ABVP ने NSUI को 3-0 से हराया, छात्र सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देने का वादा

Chess Olympiad: D Gukesh और Arjun Erigaisi की जीत से भारत ने Spain को 3-1 से हराया