दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर भारी हंगामा, भाजपा समर्थक और किसान आपस में भिड़े, कई जख्मी

By अनुराग गुप्ता | Jun 30, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन पिछले साल महीने से जारी है। इसी बीच दिल्ली के गाजीपुर सीमा से टकराव की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि किसानों और भाजपा के समर्थकों के बीच हंगामा हो गया।  

भारतीय किसान यूनियन ने ट्वीट कर बताया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आज गाजीपुर बॉर्डर पर फ्लाई-वे के बीच मंच के पास भारी संख्या में इकट्ठे होकर किसी नेता के स्वागत के बहाने ढोल बजाकर आंदोलन विरोधी नारे लगाए। भाकियू कार्यकर्ताओं के मना करने लाठी डंडों से हमला किया। जिसमें किसान घायल हुए है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा अब आंदोलन को हिंसा से तोड़ना चाहती है जिसका उदाहरण आज की गाजीपुर बॉर्डर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई हिंसा है। सभी किसानों से अनुरोध है इनके बहकावे में ना आएं और अपने आंदोलन को बचाए रखें। 

इसे भी पढ़ें: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी वाली खबरों को दिल्ली पुलिस ने बताया 'फेक', किसान नेता बोले- मैं गाजीपुर बॉर्डर पर हूं 

गौरतलब है कि किसान संगठन पिछले सात महीने से केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में किसानों का आंदोलन गाजीपुर बॉर्डर पर भी जारी है। किसानों की सरकार से मांग है कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाएं और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कानून बनें।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी