SC की टिप्पणी पर सामने आया प्रदर्शनकारी किसान का बयान, कही यह अहम बात

By अनुराग गुप्ता | Jan 12, 2021

नयी दिल्ली। सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों के अमल पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। इसके साथ ही अदालत ने एक कमिटी के गठन की बात कही है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे एक किसान का बयान सामने आया है। किसान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के रोक का कोई फायदा नहीं है क्योंकि यह सरकार का एक तरीका है कि हमारा आंदोलन बंद हो जाए। 

इसे भी पढ़ें: JJP ने बुलाई विधायक दल की बैठक, गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलेंगे दुष्यंत चौटाला 

उल्लेखनीय है कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन 47 दिन से जारी है। न्यायालय ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा के लिए चार सदस्यीय समिति बनाई है। जिसमें भूपिंदर सिंह मान, कृषि अर्थशास्त्री अशोक गुलाटी, डॉ प्रमोद कुमार जोशी, अनिल धनवत शामिल हैं। हालांकि, सुनवाई के दौरान किसान संघ समिति के विरोध में थे।

प्रमुख खबरें

श्रीनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी एमबीबीएस की 50 और सीटें, एनएमसी ने दी मंजूरी

रॉबर्ट वाद्रा भूमि सौदा मामला: ईडी ने कोर्ट को सौंपी सीलबंद लिफाफे में स्थिति रिपोर्ट

मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: टोल प्लाजा पर पीड़ित परिवार से मिले सांसद चंद्रशेखर आजाद

कर्नाटक: मंगलुरु में बिना वैध दस्तावेजों के काम कर रहे बांग्लादेश के आठ नागरिक पुलिस हिरासत में