JJP ने बुलाई विधायक दल की बैठक, गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलेंगे दुष्यंत चौटाला

मनोहर लाल खट्टर की सरकार में सहयोगी जननायक जनता पार्टी विधायक दल की बैठक आज दिल्ली में होने वाली है। आज दोपहर 2 बजे के करीब जेजेपी विधायक दल की बैठको हो सकती है। खबरों के अनुसार विधायक दल की बैठक के बाद दुष्यंत चौटाला शाम 7 बजे गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं।
कृषि कानूनों पर देश की सर्वोच्च अदालत आज फैसला सुना सकती है। वहीं भारी ठंड में भी हजारों किसानों का जमावड़ा दिल्ली बाॅर्डर और पंजाब, हरियाणा के बाॅर्डर पर लगा है। लेकिन किसान आंदोलन और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बीच हरियाणा की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मनोहर लाल खट्टर की सरकार में सहयोगी जननायक जनता पार्टी विधायक दल की बैठक आज दिल्ली में होने वाली है। आज दोपहर 2 बजे के करीब जेजेपी विधायक दल की बैठक हो सकती है। खबरों के अनुसार विधायक दल की बैठक के बाद हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला शाम 7 बजे गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। गृह मंत्री संग चौटाला की मुलाकात में मनोहर लाल खट्टर के भी मौजूद रहने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें: हरियाणा में भाजपा-जजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस: हुड्डा
खट्टर के कार्यक्रम में तोड़फोड़
अन्य न्यूज़














