तीनों कृषि कानून वापस लेने वाला बिल पास, लोकसभा के बाद राज्यसभा ने भी दी मंजूरी

By अनुराग गुप्ता | Nov 29, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यसभा में कृषि कानून निरसन विधेयक 2021 पेश किया। जो भारी हंगामे के बीच में राज्यसभा से भी पास हो गया। इससे पहले कृषि कानून निरसन विधेयक 2021 को लोकसभा ने मंजूरी दे दी थी। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पूरे सदन के सारे सदस्य कृषि कानून निरसन विधेयक का स्वागत करते हैं और कोई भी इसके विरोध में नहीं हैं क्योंकि यह किसानों का मुद्दा है। 

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन लोकसभा ने विपक्ष के हंगामे के बीच कृषि कानूनों को निरस्त करने संबंधी कृषि कानून निरसन विधेयक 2021 को बिना चर्चा के ही मंजूरी दे दी गई।

प्रमुख खबरें

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल

Haryana के पूर्व सैनिक Lal Chand Godara ने 85 साल की उम्र में IGNOU से किया MA

Gurugram के Sector 38 स्थित PG में पुलिस की छापेमारी, 21 लोग हिरासत में

Kalkaji में पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत और भाई AIIMS में भर्ती