किसान महापंचायत में बोलीं प्रियंका गांधी, कांग्रेस की सरकार आने पर वापस लिए जाएंगे कृषि कानून

By अनुराग गुप्ता | Feb 10, 2021

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो तीन कृषि क़ानून सरकार ने बनाए हैं, वो राक्षस रूपी क़ानून हैं, जो किसानों को मारना चाहते हैं। पहला क़ानून भाजपा के नेतृत्व के पूंजीपति मित्रों के लिए जमाखोरी के दरवाजे खोलेगा। बता दें कि प्रियंका गांधी को सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ा है। जिसको देखकर कांग्रेस पार्टी के नेता काफी गदगद हैं और उन्होंने ट्विटर पर भीड़ का वीडियो भी साझा किया। 

उन्होंने कहा कि जाग जाइए, जिनसे आप उम्मीद रख रहे हैं ये आपके लिए कुछ नहीं करेंगे। अब आप समझ जाइए। जो आपसे ये बड़े बड़े वायदे करते है, उनके शब्द खोखले हैं। ये आपकी जमीन का आंदोलन है, आप पीछे मत हटिए। हम खड़े हैं, जब तक ये बिल वापस नहीं होते तब तक डटे रहिए। इसी बीच प्रियंका ने किसानों से वादा किया कि कांग्रेस की सरकार आने पर सभी बिलों को वापस ले लिया जाएगा और आपको समर्थन मूल्य का पूरा दाम मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें: सरकार का इनकार, कहा- आंदोलन में शामिल किसानों को NIA ने नहीं किया तलब 

उन्होंने कहा कि जब सैकड़ों लोग इन्हीं सड़कों पर इन्हीं हाईवे पर नंगे पैर अपनी गांवों की ओर चले, तब कहां थी ये सरकार ? क्या सुविधा दी ? किस तरह से मदद की आपकी ? जिन लोगों के लिए ये काम करते हैं वो लोग आपकी परवाह नहीं करते हैं।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े