Madhya Pradesh : बोरवेल में गिरने से बच्चे की मौत के मामले में खेत मालिक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2024

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में छह वर्षीय एक बच्चे की बोरवेल में गिरने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने खेत के मालिक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि खेत मालिक पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, छह वर्षीय मयंक कोल शुक्रवार दोपहर मनिका गांव में स्थित एक खेत में खुले बोरवेल में गिर गया था। पुलिस ने बताया कि 45 घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद रविवार को उसे मृत अवस्था में बाहर निकाला गया। 

इसे भी पढ़ें: संयुक्त किसान मोर्चा ने MSP का घोषणापत्र में जिक्र नहीं होने को लेकर BJP की आलोचना की

अधिकारी ने बताया कि इस साल फरवरी में पंचायत विभाग ने दुर्घटनाओं और बच्चों के गिरने के कारण ऐसे अप्रयुक्त और खुले बोरवेलों को बंद करने के संबंध में आदेश जारी किये थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रीवा की घटना के बाद कथित लापरवाही के लिए त्योंथर जनपद के दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया था। यादव ने लोगों से भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए बोरवेल को ढककर रखने की भी अपील की थी। मार्च 2023 में राज्य के विदिशा जिले में आठ वर्ष का एक बच्चा 60 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया था। 24 घंटे बाद उसे बाहर निकाल लिया गया लेकिन वह बच नहीं सका। पिछले दिसंबर में इसी तरह की एक घटना में राज्य के राजगढ़ जिले में चार वर्षीय एक लड़की को एक बोरवेल से बाहर निकाला गया था लेकिन कुछ घंटों के भीतर एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Modi Pezeshkian Meeting से बुरी तरह भड़का अमेरिका, Marco Rubio ने दे डाली सख्त चेतावनी

Health Tips: Heart Disease और Dementia का खतरा कम कर सकती है Shingles Vaccine, रिसर्च का दावा

Anna Hazare की सेहत में सुधार, Bombay Hospital में दो दिन और रहेंगे भर्ती

PM Narendra Modi ने महान अभिनेता Uttam Kumar की जन्मशती पर दी श्रद्धांजलि