मध्य प्रदेश में किसान पिता-पुत्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

By दिनेश शुक्ल | Jan 02, 2021

जबलपुर। मध्य प्रदेश में जबलपुर जिले के मझगवां थानांतर्गत ग्राम फनवानी मझौली में शनिवार को किसान पिता-पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान पिता व पुत्र को फांसी के फंदे पर झूलते देख गांव में हड़कम्प मच गया। जिसके बाद परिजनों सहित गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल सिहोरा पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के पन्ना स्थित एशिया की एकमात्र मैकेनाईज्ड हीरा खदान एनएमडीसी बंद

वही शनिवार सुबह 9 बजे के लगभग चतुर्भुज पटेल घर से निकले और खेत के पास एक आम के पेड़ पर फंदा डालकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद बेटा सरमन भी घर से बिना बताए निकला और उसने भी एक पेड़ पर फंदा डालकर फांसी लगा ली।  दोपहर में जब गांव के लोग उस रास्ते से निकले तो देखा कि चतुर्भुज व उनका बेटा सरमन कुछ ही दूरी पर पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूल रहे है। जिस पर लोग स्तब्ध रह गए, यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई।  देखते ही देखते कई लोग एकत्र हो गए। वहीं मौके पर पहुंची पत्नी व रिश्तेदार भी आ गए। वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल सिहोरा पहुंचाया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर