लखीमपुर घटना में मारे गए किसान के बेटे ने टेनी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने का इरादा जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2022

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश)। लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया गांव में पिछले साल तीन अक्टूबर को जीप के नीचे कुचलकर मारे गए किसान नछत्तर सिंह के बेटे ने क्षेत्र से सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ के खिलाफ 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान खड़े होने का इरादा जताया है। पिछले साल तीन अक्टूबर को तिकोनिया गांव में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में नछत्तर सिंह समेत चार किसानों की मौत हो गई थी। इस घटना में एक पत्रकार सहित चार अन्य लोग भी मारे गए थे। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ के बेटे आशीष को मुख्य अभियुक्त के तौर पर गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Earthquake | जम्मू-कश्मीर, नोएडा में 5.7 तीव्रता के भूकंप के झटके, अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा बनीं केंद्र

जगदीप ने विपक्षी दलों को धन्यवाद देते हुए कहा कि अगर विपक्ष नहीं होता तो तिकोनिया की वारदात को एक दुर्घटना मात्र दिखा दिया जाता। उन्होंने कहा कि विपक्ष न खड़ा हुआ होता और किसान यूनियन का दबाव नहीं होता तो इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कहा, ‘‘टेनी को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पद से नहीं हटाया जाना बहुत बड़ा चुनावी मुद्दा है। सरकार ब्राह्मण मतदाताओं की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहती और इसी लिए टेनी को नहीं हटा रही है। अब तो जनता ही इसका हिसाब-किताब करेगी, क्योंकि सरकार ने तो सुनना बंद कर दिया है। टेनी जब तक गृह राज्य मंत्री के पद पर रहेंगे, तब तक हमारे साथ न्याय नहीं हो सकता।’’ तिकोनिया की घटना विधानसभा चुनाव के लिहाज से कितना बड़ा मुद्दा है, इस बारे में पूछे जाने पर जगदीप ने कहा, ‘‘यह तो समय ही बताएगा, लेकिन इतना तय है कि अगर लोग चुनाव में इस घटना के खिलाफ एकजुट होकर खड़े नहीं हुए तो किसानों को जीप तले कुचलने की मानसिकता रखने वालों की हिम्मत और बढ़ेगी।’’

गौरतलब है कि पिछले साल तीन अक्टूबर को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ के एक बयान से नाराज किसान टेनी के गांव में एक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे का विरोध कर रहे थे, उसी दौरान तिकोनिया गांव में हुई हिंसा में चार सिख किसानों समेत आठ लोगों की मौत हुई थी। मृतक किसानों में जिले के धौरहरा के नछत्तर सिंह और पलिया निवासी लवप्रीत सिंह भी शामिल थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक तेज रफ्तार जीप को किसानों को रौंदते हुए देखा गया था। इस मामले में टेनी के बेटे आशीष को मुख्य अभियुक्त के तौर पर गिरफ्तार किया गया है। घटना को लेकर खास तौर पर सिख समुदाय में खासी नाराजगी है।

प्रमुख खबरें

DUSU Election में फर्जी वोटिंग का आरोप, NSUI प्रत्याशी कोर्ट का रुख करेंगे

Stubble Burning पर Bhagwant Mann बोले किसानों पर FIR नहीं, मिले नकद प्रोत्साहन

BSEB 29 जिलों में ₹330.07 करोड़ की लागत से बनाएगा हाईटेक परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह

20 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने किया था आत्मसमर्पण