किसान नेता राकेश टिकैत को मिली जान से मारने की धमकी, अपशब्द भी कहे गए, शिकायत दर्ज

By अंकित सिंह | Mar 28, 2022

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध प्रदर्शन के बाद से किसान नेता राकेश टिकैत लगातार सुर्खियों में रहते हैं। इन सब के बीच एक बार फिर से राकेश टिकैत चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि किसान नेता राकेश टिकैत को कथित तौर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। इतना ही नहीं, राकेश टिकैत को अपशब्द भी कहे गए हैं। इस बात की जानकारी पुलिस की ओर से दी गई है। फिलहाल इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच की शुरुआत भी हो गई है।

इसे भी पढ़ें: योगी 2.0 मंत्रिमंडल: भाजपा की ये रणनीति बढ़ाएगी अखिलेश यादव की सीयासी मुश्किलें

आपको बता दें कि किसान आंदोलन के दौरान भी राकेश टिकैत ही आरोप लगाते रहे हैं कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही थी। कई बार इसकी शिकायत उन्होंने गाजियाबाद पुलिस को भी की थी। इस मामले में जांच तो हुई लेकिन गिरफ्तार या नहीं हो सकी। आपको बता दें कि कृषि कानूनों को लेकर लगभग 13 महीनों तक चले आंदोलन का नेतृत्व संयुक्त किसान मोर्चा ने किया था जिसका अहम हिस्सा राकेश टिकैत भी थे। राकेश टिकैत में किसान आंदोलन के बाद से लगातार भाजपा के खिलाफ दूसरे राज्यों में जाकर जमकर प्रचार की है। माना जा रहा था कि कृषि कारणों को लेकर उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा को जबरदस्त नुकसान होगी। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं।

प्रमुख खबरें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi