किसान नेता ने दी संघ कार्यालय और संघ प्रमुख को उड़ाने की धमकी, मध्य प्रदेश पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

By दिनेश शुक्ल | Jan 06, 2021

बैतूल। मध्य प्रदेश में बैतूल कोतवाली थाना पुलिस ने भाजपा की शिकायत पर महाराष्ट्र के किसान नेता अरुण वनकर के खिलाफ विवादित बयान देने का प्रकरण दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि किसान नेता अरुण वनकर ने नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक कार्यालय और सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत को उड़ा देने की धमकी दी थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिकायत पर प्रकरण दर्ज करने के बाद पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें: कौन बनेगा करोड़पति में सिवनी की अमृता ने जीते साढ़े बारह लाख

कोतवाली थाना प्रभारी संतोष पन्द्रे ने बताया कि भाजपा की शिकायत पर सोमवार देर रात विवादित बयान देने वाले अरुण वनकर के खिलाफ धारा 505, 506 सहित अन्य धाराओं का मामला दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर