किसान ने पत्नी और दो बच्चों सहित खाना जहर, हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती

By दिनेश शुक्ल | Dec 22, 2020

सीहोर। मध्य प्रदेश में सीहोर जिले के आष्टा थाना क्षेत्र के ग्राम आनंदीपुरा में  एक ही परिवार को चार लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिन्हें ग्रामीणों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में भोपाल रैफर कर दिया गया है। वही ग्रामीणों की सूचना पर आष्टा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के जबलपुर में आग लगने की दो घटनाओं में 25 लाख का माल जलकर खाक

पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि परिवार ने यह कदम क्यों उठाया। जानकारी मिली है कि परिवार पर कर्ज था, जिसके चलते अकेसिंह परेशान रहता था। वही पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर