किसानों का खट्टर के कार्यक्रम को बाधित करने का प्रयास, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2021

हिसार। पुलिस ने रविवार को किसानों के उस समूह को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और बल प्रयोग किया जो उस स्थान की ओर मार्च करने का प्रयास कर रहा था, जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एक कोविड ​​अस्पताल का उद्घाटन करने वाले थे। पुलिस ने कहा कि किसानों ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए और पुलिस को उन्हें तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

इसे भी पढ़ें: बंगाल के मंत्री फिरहाद हाकिम, सुब्रत मुखर्जी और MLA मदन मित्रा को CBI ने हिरासत में लिया

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि किसानों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया और इसमें कुछ कर्मी घायल हो गए और बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कहा कि कुछ आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं क्योंकि वे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बाधा डालने के लिए कार्यक्रम स्थल की ओर मार्च कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने गवाहों के बयानों की Audio-Video रिकॉर्डिंग अनिवार्य करने का दिया आदेश

Delhi में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या, तीन नाबालिगों समेत चार लोग पकड़े गए

Mumbai Cyber Police ने 1.12 करोड़ की ठगी में IIT Graduate और बैंक मैनेजर समेत छह को दबोचा

Greater Noida Authority दफ्तर पर किसानों का प्रदर्शन थमा, वार्ता का मिला भरोसा