किसानों का भारत बंद, यूपी-हरियाणा से लेकर पंजाब तक सड़क जाम, ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक

By अंकित सिंह | Sep 27, 2021

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ आज संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद बुलाया है। संगठनों का यह भारत बंद सुबह 6:00 बजे से लेकर शाम के 4:00 बजे तक चलेगा। किसानों के भारत बंद की वजह से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में राजमार्गों पर जाम की स्थिति है। दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर पहले से ही हजारों किसान डटे हुए हैं। ऐसे में आज भारत बंद के आह्वान के बाद इन इलाकों में किसानों का विरोध प्रदर्शन और भी तेज दिख रहा है। दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और आसपास के इलाकों में सफर करने करने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह रूट को डायवर्ट कर दिया गया है। गुरुग्राम से दिल्ली, नोएडा से दिल्ली और गाजियाबाद से दिल्ली को जोड़ने वाली सड़कों पर काफी जाम दिख रहा है। यूपी-गाजीपुर बॉर्डर पर पूरी तरह से ट्रैफिक को बंद कर दिया गया है। लाल किले के आसपास का भी रास्ता बंद है। दिल्ली-नोएडा के लिए DND का इस्तेमाल करके आप सफर जरूर कर सकते हैं लेकिन यह काफी जाम है। साथ ही साथ अगर आपको गाजियाबाद जाना है तो विकास मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं भारत बंद की वजह से मेट्रो परिचालन पर भी असर पड़ा है। पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर, सिंघु बॉर्डर, एनएच 9, nh-24 पर किसानों का जमावड़ा लगा हुआ है। दिल्ली-अमृतसर हाईवे, दिल्ली-अंबाला, दिल्ली-चंडीगढ़ के रास्तों पर भी किसान जाम लगा कर बैठे हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी