Kisan Diwas 2024: हर साल 23 दिसंबर को मनाया जाता है किसान दिवस, जानिए उद्देश्य और महत्व

By अनन्या मिश्रा | Dec 23, 2024

हर साल 23 दिसंबर को किसान दिवस मनाया जाता है। किसान दिवस विशेष रूप से भारतीय किसानों को समर्पित है। भारत के किसान देश की अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में किसान दिवस के मौके पर पूरे देश में किसान सम्मेलन, किसान जागरुकता कार्यक्रम और विशेष आयोजन होते हैं। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं को पहचानना और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रयास करना है। तो आइए जानते हैं कि इस दिन को मनाए जाने के उद्देश्य, महत्व और किसानों के योगदान के बारे में...

क्यों मनाया जाता है किसान दिवस

आज के दिन यानी की 23 दिसंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म हुआ था। पूर्व पीएम ने अपना पूरा जीवन किसानों के उत्थान के लिए काम किया। साथ ही किसानों की समस्याओं को दूर कर लोकहितकारी योजनाओं को लागू किया। उन्होंने किसानों के अधिकारों और उनकी समृद्धि के लिए कई नीतियां भी बनाईं। साल 2001 से हर साल पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर किसान दिवस मनाया जाने लगा।

किसानों का योगदान

बता दें कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहां की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में किसानों की अहम भूमिका है।

किसान फल, सब्जियां, अनाज और अन्य कृषि उत्पादों का उत्पादन करके देश को आत्मनिर्भर बनाते हैं।

किसानों की मेहनत और लगन देश की खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करती है।

कई चुनौतियों का सामना करने हुए भारतीय किसानों ने देश की समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

किसान दिवस का महत्व

इस दिन किसानों को नई तकनीकों और आधुनिक कृषि तरीकों के बारे में जानकारी दी जाती है।

मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखने और जलवायु परिवर्तन के उपायों पर चर्चा की जाती है।

साथ ही किसान दिवस के मौके पर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई नीतियां और नए कार्यक्रम बनाए जाते हैं।

प्रमुख खबरें

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर

Delhi Riots 2020: खजूरी खास हिंसा मामले में 18 पर दंगा और लूटपाट के आरोप तय

Madurai Tanishq शोरूम से चुराया गया 15 करोड़ का सोना बरामद, 3 गिरफ्तार

Cyclone Akwan: ओडिशा में भूस्खलन के खतरे से दो लाख लोग हटाए जाएंगे