अरविंद केजरीवाल बोले- किसानों की मांगें वाजिब, उन्हें बदनाम करने की कोशिश पूरी तरह गलत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आंदोलनरत किसानों की मांगों को वाजिब तथा उन्हें बदनाम करने की कोशिश को पूरी तरह गलत करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि उनकी आम आदमी पार्टी (आप) किसानों के जारी प्रदर्शन का पूरा समर्थन करती है। केजरीवाल किसान नेता राकेश टिकैत के असत्यापित एकाउंट से किये गये ट्वीट का जवाब दे रहे थे। टिकैत ने ट्वीट में किसानों के वास्ते इंतजाम करने को लेकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया था। केजरीवाल ने लिखा, ‘‘ राकेश जी, हम पूरी तरह से किसानों के साथ हैं। आपकी मांगें वाजिब हैं। किसानों के आंदोलन को बदनाम करना, किसानों को देशद्रोही कहना और इतने दिनों से शांति से आंदोलन कर रहे किसान नेताओं पर झूठे केस करना सरासर ग़लत है।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर