संसद का रास्ता जानते हैं किसान, कृषि कानूनों को वापस ले सरकार: राकेश टिकैत

By अनुराग गुप्ता | Jul 12, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार को चेताते हुए कहा कि किसानों के ट्रैक्टर लाल किला का ही नहीं बल्कि संसद का भी रास्ता जानते हैं। बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठन नवंबर के आखिरी सप्ताह से आंदोलन कर रहे हैं फिर भी इनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। 

वहीं आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी राकेश टिकैत ने टिप्पणी की है। एक निजी चैनल के साथ बातचीत में किसान नेता ने कहा कि मैं चुनाव नहीं लडूंगा। हालांकि भारतीय किसान यूनियन की आगे की क्या रणनीति होगी, इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं है।

किसान नेता ने बताया कि सितंबर में मुजफ्फरनगर में किसानों की एक बैठक होगी। जिसमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब में किसान शामिल होंगे। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश और पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में किसान क्या रणनीति बनाते हैं यह देखना दिलचस्प होगा। 

इसे भी पढ़ें: कृषि मंत्री ने किसान संगठनों से बातचीत फिर शुरू करने की अपील की, टिकैत बोले- शर्तें लगाकर नहीं होगी बात 

गौरतलब है कि किसान संगठनों की मांग है कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कानून बनाए। हालांकि सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह कानूनों को वापस नहीं लेने वाले हैं। लेकिन सुधार किए जा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान