किसानों के हित में हैं कृषि कानून, बहकावे में न आएं प्रदेश के किसानः विष्णुदत्त शर्मा

By दिनेश शुक्ल | Dec 07, 2020

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि संबंधी कानून किसानों के हित में हैं, कृषि क्षेत्र के विकास के लिए बनाए गए हैं। इसलिए किसान सिर्फ विरोध करने के लिए इन कानूनों का विरोध न करें और उन दलों के हाथों की कठपुतली न बनें, जो देश को आगे बढ़ता हुआ नहीं देखना चाहते। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किसान आंदोलन को लेकर कही ये बड़ी बात

शर्मा ने कहा कि किसानों को यह बात समझनी चाहिए कि आज जो लोग उनके आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं, उन्हें भड़का रहे हैं, ये वही लोग हैं, जिन्होंने 70 सालों के अपने शासन में किसानों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार वास्तविक अर्थों में किसानों की शुभचिंतक है और देश के विकास के साथ-साथ किसानों और कृषि क्षेत्र के विकास की भी चिंता करती है। इसलिए किसान उन लोगों के बहकावे में न आएं, जिन्हें देश और किसानों का विकास पसंद नहीं हैं, जो किसानों को सिर्फ एक राजनीतिक औजार समझते हैं।

प्रमुख खबरें

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा

केरलम विधानसभा सत्र में सदन की वैधता का मुद्दा उठाएगी BJP, राजीव चंद्रशेखर ने दी चेतावनी

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue