केंद्रीय कृषि मंत्री के क्षेत्र में किसानों की दुर्गति, घंटों धूप में खड़े रहे, फिर खाद के बदले मिली लाठियां

By सुयश भट्ट | Oct 13, 2021

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के क्षेत्र मुरैना के किसान खाद की गंभीर संकट से जूझ रहे हैं। मुरैना में खाद की किल्लत की खबरें लगातार आ रही है। वहीं किसानों के पिटाई का भी एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खाद लेने आए किसानों को पुलिस डंडे मार रही है।

आपको बता दें कि हर दिन यहां सैंकडों किसान खाद की उम्मीद में आते हैं और पुलिस की लाठी खाकर वापस लौटते हैं। किसान ने कहा कि सुबह चार बजे से ही खाद के लिए लाइन में लगे हुए थे लेकिन खाद नहीं मिली। हां खाद के बदले लाठियां जरूर मिली। अब चोट और दर्द लेकर वापस घर जा रहा हूं।

पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के दौरान कई किसान घायल हुए हैं। मामले पर अधिकारियों का कहना है कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है, आवश्यकतानुसार खाद उपलब्ध है। एडीएम नरोत्तम भार्गव ने कहा कि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए थोड़ी सख्ती करनी पड़ती है। अनावश्यक रूप से लाइन में लगकर व्यस्था नहीं बिगाड़नी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:MP में होगी अनुपयोगी सांडो की नसबंदी, विभाग ने दिया कलक्टरों को आदेश 

इस मामले पर मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केदार शंकर सिरोही ने आरोप लगाया कि सरकार में बैठे लोग खाद की कालाबाजारी करने में लगे हुए हैं। सिरोही ने कहा, 'जिस तरह से मुरैना में खाद के लिए लाइन में लगे बुजुर्ग किसानों के ऊपर लाठियां चलाई गई वह जनरल डायर की याद दिलाती है।

प्रमुख खबरें

पंजाब: Parwinder Singh Jhota के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति, 22 दिन बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

वैश्विक रणनीतिक संघर्ष के केंद्र में है Maritime Sector, IPRD में बोले नौसेना प्रमुख

Iran War का असर Midterm Elections पर पड़ा, Donald Trump ने मानी ईंधन कीमतों से उपजी नाराजगी

Agniveer योजना में बड़ा बदलाव, अनिल बलूनी बोले- दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल सेना को करेगा सशक्त