नए कृषि कानूनों के विरोध में नोएडा में कई स्थानों पर किसानों का धरना-प्रदर्शन जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2020

नोएडा। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए कृषि कानूनों के विरोध में नोएडा में विभिन्न स्थानों पर किसानों का धरना प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। नोएडा के चिल्ला रेगुलेटर बॉर्डर पर बृहस्पतिवार को भी 11 किसानों ने सांकेतिक भूख हड़ताल की। वहीं दलित प्रेरणा स्थल पर धरने पर बैठे किसानों ने आगामी रूपरेखा बनाई।

चिल्ला रेगुलेटर बॉर्डर पर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (भानू) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप ने कहा, ‘‘किसानों का मनोबल टूटने वाला नहीं है। किसान किसी भी कीमत पर कृषि विधेयकों को मंजूर नहीं करेंगे और इन्हें वापस करा कर ही दम लेंगे।’’ वहीं दलित प्रेरणा स्थल पर धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के पदाधिकारियों ने भी एक स्वर में कहा कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।

प्रमुख खबरें

Gajanan Sankranti 2026: सावन की गजानन चतुर्थी आज, इन Mantras के जाप से चमक सकती है आपकी Fortune

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश